“सोना क्यों रहेगा मजबूत? नई गोल्ड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा”

अभी रुकेगा नहीं सोना... ये हैं बड़े कारण, चीन से भी कनेक्शन सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में भले ही तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन लॉन्गटर्म में इसे लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है, इसके पीछे एक्सपर्ट China Connection भी बता रहे हैं.सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश (Gold-Silver Price Crash) के बाद अचानक तेज उछाल देखने को मिला था और बीते कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से फिसल गईं. इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ये सोचने में लगे हुए हैं कि क्या Gold-Silver Rate में आगे उछाल आएगा या फिर ये और टूट सकते हैं. इसे लेकर एक नई रिपोर्ट आई है, जिसमें आने वाले दिनों में खासतौर पर सोने की चाल को लेकर अनुमान जाहिर किया गया है और गोल्ड प्राइस आगे भी मजबूत होने की बात कही गई है. इसके साथ ही इसमें तेजी के पीछे का बड़ा चीन कनेक्शन (China Connection Of Gold Rate) भी बताया गया Gold Rates में बीते साल की तेजी 2026 के पहले महीने जनवरी के आखिर तक देखने को मिली थी. बीते 29 जनवरी को ही एमसीएक्स पर जहां सोना (MCX Gold Rate) 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंच गया था, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई थी. हालांकि, इस साल की शुरुआती तेजी के बाद आई तेज गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट सोने की कीमतों को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद जता रहे हैं. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स की 10 फरवरी को जारी नई गोल्ड रिपोर्ट (Gold Report) को देखें, तो जनवरी में आई जबर्दस्त अस्थिरता के कारण सोने की लगभग आधी बढ़त खत्म हो गई, लेकिन इसके बावजूद Gold Price 5,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर स्थिर हो गई है. जनवरी में लंदन स्पॉट मार्केट में गोल्ड रेट रिकॉर्ड 5,594 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए थे, लेकिन महीने के अंत में भारी बिकवाली भी देखने को मिली. कीमतों में गिरावट में अहम रोज भू-राजनीतिक तनाव में आई कमी ने निभाया. इस गिरावट के बाद भी LBMA और COMEX दोनों बाजारों में कीमतें 5,000 डॉलर से ऊपर बनी हुई हैं और मासिक आधार पर 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज कर रही हैं, जो मजबूत डिमांड की ओर इशारा करती है.

“सोना क्यों रहेगा मजबूत? नई गोल्ड रिपोर्ट में बड़ा खुलासा”

अभी रुकेगा नहीं सोना... ये हैं बड़े कारण, चीन से भी कनेक्शन
 सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में भले ही तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन लॉन्गटर्म में इसे लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है, इसके पीछे एक्सपर्ट China Connection भी बता रहे हैं.
सोना-चांदी की कीमतों में क्रैश (Gold-Silver Price Crash) के बाद अचानक तेज उछाल देखने को मिला था और बीते कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से फिसल गईं. इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक ये सोचने में लगे हुए हैं कि क्या Gold-Silver Rate में आगे उछाल आएगा या फिर ये और टूट सकते हैं. इसे लेकर एक नई रिपोर्ट आई है, जिसमें आने वाले दिनों में खासतौर पर सोने की चाल को लेकर अनुमान जाहिर किया गया है और गोल्ड प्राइस आगे भी मजबूत होने की बात कही गई है. इसके साथ ही इसमें तेजी के पीछे का बड़ा चीन कनेक्शन (China Connection Of Gold Rate) भी बताया गया 
Gold Rates में बीते साल की तेजी 2026 के पहले महीने जनवरी के आखिर तक देखने को मिली थी. बीते 29 जनवरी को ही एमसीएक्स पर जहां सोना (MCX Gold Rate) 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंच गया था, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई थी. हालांकि, इस साल की शुरुआती तेजी के बाद आई तेज गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट सोने की कीमतों को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद जता रहे हैं. 
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स की 10 फरवरी को जारी नई गोल्ड रिपोर्ट (Gold Report) को देखें, तो जनवरी में आई जबर्दस्त अस्थिरता के कारण सोने की लगभग आधी बढ़त खत्म हो गई, लेकिन इसके बावजूद Gold Price 5,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर स्थिर हो गई है. जनवरी में लंदन स्पॉट मार्केट में गोल्ड रेट रिकॉर्ड 5,594 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए थे, लेकिन महीने के अंत में भारी बिकवाली भी देखने को मिली. कीमतों में गिरावट में अहम रोज भू-राजनीतिक तनाव में आई कमी ने निभाया. इस गिरावट के बाद भी LBMA और COMEX दोनों बाजारों में कीमतें 5,000 डॉलर से ऊपर बनी हुई हैं और मासिक आधार पर 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज कर रही हैं, जो मजबूत डिमांड की ओर इशारा करती है.